बिग ब्रेकिंग:फरियादियों को भा रहा डीआईजी कुमाऊं का जनता दरबार
ब्यूरो चीफ अजय अनेजा।
हल्द्वानी: कुमाऊं में न्याय पाने के लिए थाना-चौकी में चक्कर काट रहे लोगों के लिए अब डीआईजी का कैंप कार्यालय भी उम्मीद का जरिया बनता जा रहा है। डीआईजी कैंप कार्यालय में महीने के हर शनिवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी विभिन्न शिकायतों को लेकर पहुंच रहे हैं। फरियादियों की संख्या बढ़ने से डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने भी जनता दरबार के फैसले को महत्वपूर्ण बताया है।
डीआईजी ने बताया कि महीने के हर शनिवार को कुमाऊं के विभिन्न जनपदों के लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। जनता दरबार में जमीन कब्जाने और नौकरी का झांसा देने जैसी तमाम शिकायतें लेकर लोग पहुंच रहे हैं। जिनका उचित समाधान कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा रहा है।बाइट: डॉ. नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी कुमाऊं

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.