बड़ी खबर👉 हल्द्वानी तेजतर्रार सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ कर की यह कार्यवाही
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230519-WA0017.jpg)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-NagarPanchayatLalkuan.jpeg)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230519-WA0017.jpg)
ब्यूरो चीफ- अजय अनेजा
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SanjayJoshi.jpeg)
हल्द्वानी में अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने भंडाफोड़ किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया दमूवाढूंगा के कुमाऊं कॉलोनी में अवैध तरीके से एक युवक द्वारा अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों से ऑटो में गैस भरे जाने का काम किया जा रहा था
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230519-WA0018.jpg)
इसकी सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया, इस दौरान 6 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, साथ ही रिफलिंग करने वाली किट को भी बरामद किया गया है। फिलहाल पूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, मौके पर कोई ऑटो नहीं पाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया के हल्द्वानी एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों की रिफलिंग हो या गैस की कालाबाजारी का कार्य नहीं चलने दिया जाएगा, ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। चाहे वह कितने भी बड़े रसूखदार क्यों ना हो
![Ad](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/10/Ad-Bombay-Masala.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें