बड़ी खबर 👉 बिंदुखत्ता हाथीखाना खड़्डी मौहल्ला बजरी कम्पनी को उजाड़ने का लेटर वायरल होने पर बिंदुखत्ता मे हुई सर्वदलीय बैठक मे यह निर्णय लिया गया देखें वीडियो
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/05/Screenshot_2023-05-25-00-00-06-72_439a3fec0400f8974d35eed09a31f914.jpg)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-NagarPanchayatLalkuan.jpeg)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/05/Screenshot_2023-05-25-00-00-06-72_439a3fec0400f8974d35eed09a31f914.jpg)
ब्यूरो चीफ अजय अनेजा
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SanjayJoshi.jpeg)
लालकुआं। तत्कालीन जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के सोशल मीडिया में वायरल पत्र को लेकर बिंदुखत्ता पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित बैठक के दौरान पहुंचे
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/05/Screenshot_2023-05-24-23-58-59-01_439a3fec0400f8974d35eed09a31f914.jpg)
तमाम दलों के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के बीच लंबी बहस एवं विस्तृत चर्चा के बाद आगामी 26 मई को पुनः महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन करने का निर्णय लिया गया,
साथ ही यह भी तय किया गया कि बिंदुखत्ता बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें तमाम दलों के प्रतिनिधियों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी जाएंगी,
उक्त हंगामेदार बैठक के दौरान तमाम दलों के लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, लालकुआं की नगीना कॉलोनी समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की विस्तृत जानकारियां भी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रवासियों को दी,
जिसे सुनकर ग्रामीण डरे एवं सहमे हुए हैं, बैठक के दौरान तय किया गया कि 26 मई को पुनः बिंदुखत्ता वासियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
![Ad](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/10/Ad-Bombay-Masala.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें