हल्द्वानी स्थित रेलवे की भूमि में बसे 4365 घरों पर चलेंगा बुल्डोजर , जाने पूरा मामला
हल्द्वानी : Banbhoolpura : हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों की हाइ लेवल मीटिंग की गई। मीटिंग में कमिश्नर, पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि रेलवे प्रशासन 28 दिसंबर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस से जारी करेगा।
अतिक्रमण हटाने के लिए विस्तृत प्लान तैयार
28 दिसंबर से ही दोबारा पिलर बंदी शुरू होगी। अतिक्रमण हटाने के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया गया। बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा में रेलवे की 78 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होनी है। बनभूलपुरा के 4365 घरों को तोड़कर अतिक्रमण हटाया जाना है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ड्रोन और वीडियो कैमरों से पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जायेगी।
स्रोत इंटरनेट मीडिया

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
ग्राफिक एरा में तकनीकी प्रतिभाओं का जमावड़ा, ‘इनोविस्टा-2026’ में 700 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा..
दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मिला 29.39 लाख रुपये का बोनस, मुकेश बोरा ने तीन समितियों को किया लाभान्वित