उत्तराखंड में यहाँ कोरोना ने फिर करी दस्तक, पुलिसकर्मी निकला संक्रमित

ख़बर शेयर करें

रुड़की: Coronavirus Cases: हरिद्वार जिले में फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। कोतवाली रुड़की में तैनात एक पुलिसकर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिसके बाद से हड़कंप की स्थिति है। संपर्क में आने वाले अन्य पुलिसकर्मियों की भी कोविड जांच कराई जाएगी। पुलिसकर्मी को आइसोलेट किया जा रहा है। 

29 दिसंबर को आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी

कोतवाली रुड़की में तैनात एक पुलिसकर्मी हरिद्वार में एक प्रशिक्षण था। जिसके लिए 29 दिसंबर को उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी।

सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय कंसल ने बताया कि पुलिसकर्मी की आरटीपीसीआर जांच पॉजिटिव आई है। पुलिसकर्मी हरिद्वार में प्रशिक्षण ले रहा था।

अन्य पुलिसकर्मियों की भी कोविड जांच कराई जाएगी

पुलिसकर्मी को आइसोलेट कराने के लिए कहा गया है। साथ ही पुलिसकर्मी के संपर्क में आने वाले अन्य पुलिसकर्मियों की भी कोविड जांच कराई जाएगी। पुलिसकर्मी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जिले में कोरोना का यह पहला मामला है।

कोरोना के इस वैरीयंट की जांच कराने के लिए जेनेटिक सिक्वेंस के लिए सैंपल दिल्ली भेजा जाएगा। जिससे पता चल सके कि यह कोरोना का कौन सा वैरिंट है। सीएमएस ने बताया कि 29 दिसंबर को 29 व्यक्तियों के सेंपल लिए गए थे। जिसमें केवल एक पॉजिटिव आया है।

बच्चों और बुजुर्गों को तंग कर रहा वायरल

ऋषिकेश में शुष्क ठंड के चलते लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। ऋषिकेश क्षेत्र के अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल के मरीजों की की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुष्क ठंड से सबसे अधिक प्रभावित बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

राजकीय एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश की ओपीडी में प्रतिदिन सर्दी, खांसी, जुकाम सहित निमोनिया से प्रभावित रोगी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। अमूमन 100-120 के करीब रहने वाली ओपीडी में इन दिनों 150 से अधिक लोग पहुंच रहे हैं।

इनमें अधिकतर रोगी वायरल फीवर की चपेट में हैं। बुजुर्ग भी ऐसी ही शिकायत के चलते उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा एलर्जी के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें