शराब पीने गए दोस्त, बातों-बातों में हुआ विवाद, एक ने दूसरे को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/01/21_01_2023-axe_23303878.webp)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-NagarPanchayatLalkuan.jpeg)
लक्सर: शराब के नशे में व्यक्ति ने दोस्त पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SanjayJoshi.jpeg)
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुर रायघटी गांव निवासी नरेंद्र की गांव के ही धर्मपाल के साथ दोस्ती थी।
किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया
बताया गया कि नरेंद्र अपने दोस्त धर्मपाल के साथ गांव के बाहर गंगा क्षेत्र में शराब पीने गया था कि इस दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते मामला इस कदर बढ़ गया कि धर्मपाल ने नरेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिस पर वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
आरोपित धर्मपाल मौके से फरार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में नरेंद्र को पड़ा देख किसी ने इसकी सूचना उसके स्वजन को दी। सूचना मिलने पर स्वजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल नरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्यारोपित की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया
सूचना मिलने पर सीओ विवेक कुमार व कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी की। कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपित की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्रोत इंटरनेट मीडिया
![Ad](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/10/Ad-Bombay-Masala.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें