बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सेंचुरी पेपर मिल ने राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय लालकुआं को सौंपें 5 कंप्यूटर, प्रधानाचार्य ने जताया आभार।

ख़बर शेयर करें

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने यहां राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय को 5 कंप्यूटर प्रदान किए।

राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय को 5 कंप्यूटर सौंपते सेंचुरी मिल के अधिकारी


यहां राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम के दौरान सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के महाप्रबंधक नरेश चंद्रा एवं एसके बाजपेई ने मिल की ओर से 5 कंप्यूटर विद्यालय परिवार को सौंपते हुए कहा कि इससे पूर्व सेंचुरी मिल ने राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत कराई थी, तथा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर विद्यालय की छात्राओं को आईटी सेक्टर में मजबूत बनाने के उद्देश्य से 5 कंप्यूटर भेंट किए हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं के पठन-पाठन को लेकर जो भी समस्या होगी उसका सेंचुरी परिवार त्वरित गति से समाधान कराएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्राओं के ठीक प्रकार शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर के गणमान्य लोग सदैव विद्यालय परिवार के साथ खड़े हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा विद्यालय के मैदान का ठीक प्रकार समतलीकरण कार्य कराए जाने के लिए कार्यक्रम में मौजूद राजस्व विभाग के रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी पूरन सिंह रजवार ने किया, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर को पर विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा दरम्वाल, व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, मीना रावत, महामंत्री दिनेश लोहनी, विनोद पांडे, सभासद धन सिंह बिष्ट, दीप लोहनी, राजेंद्र सिंह पडियार, विनोद श्रीवास्तव और भुवन पांडे सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें