यहाँ दोस्त ने 100 रुपये के लिए कर दिया दोस्त का खून, जाने पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले के रामनगर के ममालधन गांव में दोस्त ने ही उधारी के सौ रुपये नहीं मिलने पर टैंट हाउस में काम करने वाले युवक की गला दबाकर हत्या कर दी थी थी। पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

ढेला नदी में मिला था अर्जुन का शव

मालन गांव के कुंभगडार निवासी अर्जुन कुमार पुत्र का शव ढेला नदी में मिला था। जांच में उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। कोतवाल अरुण सैनी के निर्देशन में पुलिस टीम जांच में जुट गई थी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में मृतक अर्जुन के साथ एक युवक भी दिखाई दिया। जिसकी पहचान मालधन नम्बर 3 निवासी अमन उर्फ मुल्ला पुत्र लक्ष्मण राम के रूप में हुई।

अमन उर्फ मुल्ला ने स्वीकार की हत्या की बात

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अर्जुन की हत्या की बात स्वीकार की। सोमवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को एसपी सिटी जसविंदर सिंह ने बताया कि हत्यारोपित अमन टैंट हाउस की दुकानों में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। रिश्ते में मृतक हत्यारोपित का ननिहाल की ओर से रिश्ते में नाना लगता है। इसलिए उसकी जान पहचान थी।

हत्या करने के पहले साथ पी थी शराब

18 नवंबर को शाम चार बजे अमन साइकिल से गांधीनगर जा रहा था। उसे चिकन की दुकान में अर्जुन मिल गया। उसके पास कच्ची शराब भी थी। दोनों ने शराब पीने का प्लान बनाया ओर प्लास्टिक के गिलास लेकर दोनों अपनी साइकिलों से चार नम्बर को जाने वाले चौराहे में एक खेत में शराब पी। इसके बाद अर्जुन देवीपुरा स्थित अपने टैंट हाउस में आया। जहां साइकिल खड़ी करके अमन की साइकिल से ढेला पुल से होते हुए एक पोपलर के खेत में कुछ देर बैठ गए।

सौ रुपए मांगने पर हुआ था विवाद

इस दौरान अमन ने अर्जुन को पूर्व में उधार में दिए गए अपने सौ रुपये वापस मांगे। जिस पर अर्जुन पैसे देने के बजाए गाली गलौज करने लगा। इस पर अमन ने उसे दो थप्पड़ मार दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया और गाली गलौज करने लगा। गाली देने से नाराज अमन ने गुस्से में जोर से उसकी टाई खींच दी तो वह छटपटा कर बेहोश हो गया। होश में आने पर अर्जुन द्वारा पुलिस में शिकायत करने से घबराकर गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। खुलासे के दौरान सीओ बलजीत भाकुनी, कोतवाल अरूण सैनी मौजूद रहे।

स्त्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें