हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता ने मध्यप्रदेश की महिला पर जान से मारने और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का लगाया आरोप

ख़बर शेयर करें

मानहानि नोटिस के बाद व्हाट्सएप और कॉल के जरिए धमकाने का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज

नैनीताल। हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता कनिष्का भट्ट ने मध्यप्रदेश निवासी एक महिला पर उन्हें लगातार जान से मारने और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता के मुताबिक आरोपी महिला राणी सोलंकी द्वारा उन्हें व्हाट्सएप संदेश और फोन कॉल के माध्यम से लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मामले में हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

अधिवक्ता कनिष्का भट्ट ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले उनके मुवक्किल को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया था। जिसके बाद संबंधित मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां मामला खारिज हो चुका है। अधिवक्ता का कहना है कि आरोपी महिला को मानहानि का नोटिस जारी किए जाने के बाद से धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ गया है।

अधिवक्ता ने बताया कि हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज एफआईआर की जांच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ad Ad Ad Ad