यहां प्रेमिका से ब्रेकअप हुआ तो मार ली गोली, माथे में फंसी, जाने कहाँ का है मामला

ख़बर शेयर करें

मुरादाबाद बुजुर्गों से सुना है कि मौत जब आनी होती है,तो आकर रहती है। जिसकी मौत नहीं लिखी होती है,उसे कोई नहीं मार सकता है। इसी बात को एक घटना चरितार्थ करते हुए दिखाई दी। गुरूवार को एक युवक ने प्रेमिका से नाराज होने के बाद माथे में तमंचा सटाकर गोली मार ली। लेकिन गोली माथे को चीरने की जगह उसके माथे में जा फंसी। गोली लगने के बाद भी युवक होश में रहा। घर वालों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद ई-रिक्शा में मां और बहन के साथ बैठकर जिला अस्पताल पहुंच गया। पुलिस भी इस घटना की जानकारी के बाद हैरान हो गई।

एसपी सिटी सच्चाई जानने के लिए पहुंचे

सच्चाई जानने के लिए एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ डाक्टर अनूप सिंह जिला अस्पताल पहुंचे,तो उनके सामने युवक ने पूरी प्रेमकहानी बता डाली। उसके बोलते हुए देखकर कुछ देर के लिए अफसर भी हैरान रह गए। बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला रानीबाग निवासी विपिन विश्नोई हैं। वह मौजूदा समय मुरादाबाद के अगवानपुर स्थित दीवान शुगर मिल में सुरक्षा गार्ड के पद तैनात है।

दो माह पूर्व ही उन्होंने शेरुआ चौराहे के पास जिला सहकारी बैंक के सामने वाली गली में नानकचंद के आवास के किराए पर कमरा लिया था। मकान की पहली मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी अंशु विश्नोई और बेटा हर्ष विश्नोई भी रहता है। जबकि बहन नेहा की कोतवाली थाना क्षेत्र के बुधबजार में ससुराल है। बेटा हर्ष फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था।

घर पर था हर्ष, कमरे से आई गोली की आवाज

कुछ दिनों पहले उसने काम छोड़ दिया था। गुरुवार को विपिन अपनी ड्यूटी पर गए थे। बेटा हर्ष मां अंशु के साथ घर पर था। शाम करीब चार बजे हर्ष अचानक घर में आया,इसके बाद कमरे में जाकर अचानक माथे में तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही मां अंशू दौड़कर कमरे में पहुंची,तो बेटा लहुलुहान पड़ा था। मां ने तत्काल बेटी नेहा को सूचना दी। इसके बाद उसे ई-रिक्शा में घायल बेटे को बिठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। सूचना पाकर पिता विपिन विश्नोई भी सीधे अस्पताल पहुंच गए। भर्ती कराते समय हर्ष के स्वजन ने बताया कि दो अज्ञात युवक बेटे को गोली मारकर भाग गए हैं।

अस्पताल ने दी पुलिस को सूचना

अस्पताल से सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस के साथ ही उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में पहले युवक ने गुमराह किया। लेकिन कुछ देर बाद हर्ष ने पूरी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि प्रेमिका से विवाद के कारण उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि एक युवक गोली लगी है। स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें