शांतिपुरी जवाहर नगर में वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं महिला शक्ति को समाजसेवियों द्वारा किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 एडिटर इन चीफ👉 उधम सिंह नगर 👉 शांतिपुरी 👉 निकटवर्ती क्षेत्र शांतिपुरी स्थित गांधी निधि प्रांगण में जवाहर नगर-शांतिपुरी शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी के साथ बना संयुक्त छायाचित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है जिसमें तमाम वक्ताओं ने भाजपा के उन स्वर्णिम दोनों को याद किया जिस दौरान भाजपा जनसंघ के रूप में खुद को स्थापित करने का प्रयास कर रही थी। उसे दौर के कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम पर पहुंची है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की है।

वहीं युवा भाजपा नेता मोहित नाथ गोस्वामी एवं उधम सिंह नगर जनपद के जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि यहां उन सभी वरिष्ठ एवं पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया है

जिन्होंने जनसंघ के समय से पार्टी को मजबूत करने का काम किया। दोनों ने कहा कि समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और भविष्य में भी किए जाते रहेंगे।

बाइट:- दिग्विजय सिंह खाती, जिला मंत्री, उधम सिंह नगर।

बाइट:- मोहित नाथ गोस्वामी, युवा भाजपा नेता।

Ad
Ad