लालकुआं ब्रेकिंग-लालकुआं सहित इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की भारी किल्लत से मचा हाहाकार”उपभोक्ता खरीद रहें कालाबजारी में गैस सिलेंडर”अच्छे दिन वाली सरकार में पुराने दिन हुए वापस”काग्रेंस ने दी आंदोलन की चेतवानी-(पढ़े पुरी खबर)

ख़बर शेयर करें

मुकेश कुमार -लालकुआं शहर सहित इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। खाना बनाने के लिए उपभोक्ताओं को लकड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है सर्दी के सीजन में गैस की आपूर्ति में कमी से उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को एक सप्ताह से सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। जिसके चलते लोगों को सिलेंडर कालाबजारी में अधिक दामों पर खरीदना पड़ रहा है।


बताते चलें कि लालकुआं स्थित सुरुचि इंडियन गैस एजेंसी में हुई सिलेंडरों की गड़बड़ी के बाद से कम्पनी द्वारा ऐजेंसी की गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई जिसके बाद गैस कम्पनी ने गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जिम्मेदारी गौरापढ़ाव की आशीर्वाद और नगला की राधे-राधे इडियन गैस सर्विस को सौंपा दी, लेकिन उनके द्वारा भी उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही है जिससे गैस उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
आपको बता दें कि लालकुआं की सुरूचि इंडेन गैस ऐजेंसी में लगभग 18 हजार उपभोक्ता का नाम दर्ज है जिसमें मोतीनगर, बेरीपढ़ाव, हल्दूचौड़ व
बिन्दुखत्ता के साथ ही लालकुआं शहर के गैस उपभोक्ता शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं को सुरूचि इंडिन गैस ऐजेंसी गैस सिलेंडर डिलीवरी करती है लेकिन बीते दिनों लोगों की शिकायत पर कम्पनी द्वारा कि गई कार्रवाई में ऐजेंसी में गैस सिलेंडरों में पाई गई गड़बड़ी के बाद कम्पनी ने सुरूचि इंडियन गैस ऐजेंसी की सप्लाई पुरी तरह से बंद कर दी जिसके बाद से क्षेत्र में भारी गैस की किल्लत पैदा हो गई। लोगों को एक सप्ताह से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में कम्पनी तथा जिला पूर्ति विभाग भी कोई सन्तोषजनक उत्तर नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते परेशान लोग खाना बनाने के लिए लकड़ी की मदद से चूल्हे का उपयोग करने को मजबूर हैं।


इधर गैस उपभोक्ता अजय कुमार, सुखवीर सिंह, रवि कुमार, अशोक कुमार, विजय कुमार, रामसिंह,राधेश्माम ने बताया कि हम लोग पिछले पांच दिन से गैस लेने के लिए एजेंसी से लेकर गोदाम के चक्कर काट रहे हैं लेकिन गैस नहीं मिल पा रही है तथा जिन ऐजेंसियों को गैस बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है वह भी सिर्फ खाना पूर्ति करती दिखाई दे रही हैं तथा गैस वितरण करने वाले उन्हें गैस ना देकर सिर्फ टरका रहे हैं। ऐसे में हम लोगों के परिवार को दो वक्त का खाना बनाने के लिए इधर-उधर से लकड़ियों का इंतजाम कर चुल्हे पर खाना पकाना पड़ रहा है।
इधर जिला पूर्ति अधिकारी मोहित कठयात ने बताया कि बीते दिनों हुई ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते व्यवस्था लड़खड़ा गई है जिसके चलते गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। एक-दो दिन में समस्या सामान्य हो जाएगी तथा गैस की किल्लत को भी दूर कर दिया जाएगा।
वही इधर युवा नेता भुवन पाडे ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में हो रही गैस की किल्लत को लेकर एक ज्ञापन संबंधित विभाग के उच्चअधिकारियों को भेजा जाएगा अगर फिर भी समस्या दूर नही होती है तो गैस कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें