उत्तराखंड के इस शहर में कई सामान मिलते हैं नकली, रहें सावधान, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें

रुड़की : दवा और खाने-पीने के सामान के अलावा मकान बनाने को सीमेंट, और पुट्टी्, पेंट्स आदि सामान जरा संभल कर खरीदें। अन्यथा आप नक्कालों के तैयार किए गए नकली सामान को लेकर मुसीबत में पड़ सकते हैं।

यह हम नहीं कह रहे है कि बल्कि क्षेत्र में पकड़े जा चुके नकली सामान के आंकड़े बता रहे हैं। यहां पर खाने-पीने के सामान से लेकर सीमेंट, पेंट किताबें और चाय की पत्ती समेत सबकुछ नकली मिलता है। नकली सामान पकड़े जाने से कई बार स्थानीय प्रशासन की किरकिरी हो चुकी है।

मावा, दूध, आटा, नकली किताबें, सीमेंट तक नकली

रुड़की और आसपास के क्षेत्र में कई बार नकली दवा की फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है। शहर और आसपास का क्षेत्र अब नकली सामान के लिए बदनाम हो रहा है। यहां पर पूर्व में नकली मावा, दूध, आटा, नकली किताबें, सीमेंट, नकली पेंट, नकली चाय की पत्ती, नकली कपड़े तक पकड़े जा चुके हैं।

नकली पेंट और पुट्टी की फैक्ट्री पकड़ी गई थी

इसी साल जनवरी माह में सिविल लाइंस समेत तीन रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर एक नामी कंपनी के नकली कपड़े पकड़े गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2018 में सालियर, रुड़की के रामनगर समेत कई जगह पर नकली पेंट और पुट्टी की फैक्ट्री पकड़ी गई थी।

दूसरे राज्य की टीम ने आकर यह कार्रवाई की थी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन को इसका पता चला था। वर्ष 2021 में सिविल लाइंस क्षेत्र में नकली चाय की पत्ती पकड़ी गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।

एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी थी

वर्ष 2018 में बीटी गंज में दिल्ली से आई एक टीम ने एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2019 और 2020 में भगवानपुर पुलिस ने पुहाना में नकली सीमेंट की फैक्टी पकड़ी थी। इसके अलावा भगवानपुर में नकली रसगुल्ले, नकली दूध और नकली पनीर बड़े पैमाने पर पकड़ा जा चुका है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad