उत्तराखंड में फिर सख्ती शुरू होने के संकेत, शासन ने जारी किए आम जनता के लिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून BF.7 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कोरोना पर प्रभावी रोकथाम के लिए बूस्टर डोज लगाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से ही टीकाकरण के कैंप लगाए जाएं। कोरोना के जो भी नए मामले सामने आएं, उनमें जिनोम सिक्वेंसिंग की जाए।

वहीं लंबे समय बाद एक बार फि‍र उत्‍तराखंड में सख्‍ती देखने को मिल सकती है। सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को कोरोना से बचाव व नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है कि खांसी-जुकाम से पीडि़त सभी रोगियों की कोरोना जांच की जाए। सभी का विवरण पोर्टल में प्रविष्ट किया जाए।

आमजन को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाए

भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र व त्योहारी सीजन पर आमजन को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। हाई-रिस्क आबादी में अनिवार्य रूप से टीकाकरण पूरा किया जाए। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलिंडर, कंसनट्रेटर, आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर व आइसीयू बैड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

यह भी कहा गया है कि हल्के लक्षण वाले कोरोना पीडि़त रोगियों का उपचार होम-आइसोलेशन में किया जाए। गंभीर लक्षण पाए जाने पर इन्हें संबंधित चिकित्सालयों में संदर्भित किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों के साथ ही सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को कोरोना पाजिटिव पाए गए सभी सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए राजकीय दून मेडिकल कालेज, देहरादून को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

शासन ने सभी जिलों में भेजे दिशा-निर्देश

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कोरोना रोकथाम के संबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में बूस्टर डोज के लिए कैंप लगाए जाएं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम भी सक्रिय किए जाएं। आमजन को बूस्टर डोज लगाने को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए।

उन्होंने मुख्य सचिव डा एसएस संधु को कोरोना के मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बूस्टर डोज की आवश्यकतानुसार मांग केंद्र को भेजी जाए। साथ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम से संबंधित सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए।

बैठक में वचुर्अल रूप से शामिल स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि सबसे अधिक ध्यान बूस्टर डोज लगाने पर केंद्रित किया जाए। राज्य में कोरोना से बचाव की प्रथम व द्वितीय डोज शत-प्रतिशत लगाई जा चुकी है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव रंजीत सिन्हा, डा आर राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन व अपर सचिव अमरदीप कौर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें