कालाढूंगी ब्रेकिंग-महिला आरक्षण बिल पास होने पर कालाढूंगी क्षेत्र की सेंकड़ो महिलाओं ने ढोल नगाड़ों पर नित्य कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार”जताया मोदी सरकार का आभार”बोली”मोदी सरकार द्वारा किऐ जा रहे है महिलाओं के हित में एक के बाद एक बड़े काम-(पढ़े पुरी खबर)

ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी मुकेश कुमार- नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश होने से कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक के आवास पर क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने जमकर ढोल नगाड़ों पर नित्य कर एक दूसरे की मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस मौके पर महिलाओं का कहना है कि सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में एक के बाद एक किए जा रहे है।


बताते चले कि हल्द्वानी के विठोरिया स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक के आवास पर एकत्रित हुई क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर जमकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर महिलाओं ने ढोल नगाड़ों पर नित्य करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
इस दौरान महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के लिए मंगलवार दिन बहुत बड़ा था नए संसद भवन में पहले दिन महागठबंधन की सरकार के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह के समय बिल लाया गया था लेकिन तब संसद में इसपर सहमति नही बन पाई थी।इस बिल के पास होने से देश की आधी आबादी के उत्थान में बड़ा बदलाव नजर आएगा।उन्होने कहा कि यहां बिल महिला उत्थान के लिए मील का पत्थार साबित होगा। उन्होने कहा कि तीन तलाक कानून के बाद सरकार ने एक बार फिर महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात देने का काम किया है।उन्होने कहा कि इस बिल के बाद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ सकेगा तथा महिलाओं को उनका अधिकार मिल सकेगा इसके लिए उन्होने केन्द्र की मोदी सरकार आभार व्यक्त किया है।


इधर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा कि लंबे समय समय से महिला आरक्षण का बिल लटका हुआं था तथा 2010 में महिला आरक्षण का विधेयक राज्यसभा में पारित होने के बाद अब तक लोकसभा में पारित न हो सका लेकिन वर्तमान में केन्द्र की मोदी सरकार ने लोकसभा में बिल पास कर देश की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी है।
उन्होने कहा कि अब तक महिलाए दूसरों के रहमों करम पर अपने अधिकार तक पहुंच पाती थी लेकिन अब महिलाएं आरक्षण के माध्यम से हर उस जगह पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी जहां की वह हकदार होगी तथा महिलाओं को मिले इस अधिकार से देश के विभिन्न पदों पर महिलाएं भी अपना परचम लहराऐंगी। साथ ही अब दबे कुचले वर्ग की महिलाएं आलक्षण के दम पर अपने व्यक्तित्व को निखारने का मौका मिलेगा।
उन्होने कहा कि अब महिला आरक्षण बिल से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा होगी।तथा सभी क्षेत्रों में महिलाऐं की हिस्सेदारी बढ़ सकेगी साथ ही राजनीति सहित अन्य क्षेत्रो में भी महिलाओं की सक्रियता बढ़ेगी। इसके लिए उन्होने सर्व सहमति से बिल पास होने पर सभी दलों का आभार जताया है।इस मौके सैकड़ों महिलाऐं मौजूद रही।

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें