लालकुआं ब्रेकिंग-बिन्दुखत्ता में देर शाम हुई बाइक और ट्राली की टक्कर में घायल दूसरे युवक ने भी ईलाज के दौरान तोड़ा दम”दो युवकों की मौत की सूचना के बाद क्षेत्र में छाया मातम”परिवार में मचा कोहराम”एक दिन पहले भी हुई थी सड़क दुर्घटना दो युवकों की मौत-(पढ़े पुरी खबर)

ख़बर शेयर करें

लालकुआं बीती देर शाम शक्तिफार्म से घर लौटते समय बाइक सवार तीन युवक बिन्दुखत्ता के जड़ सेक्टर स्थित गौला रोड़ पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गये जहां तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में 108 कि मदद से घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा जहां मौजूद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वही घायल दूसरे युवक को परिजनों ने हल्द्वानी के नीलकंठ अस्पताल में भर्ती किया जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया युवकों की मौत की सूचना कॉलोनी में पहुंचते ही कालोनी में मातम छा गया वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


बताते चले कि परिजानों से मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं क्षेत्र कि बंगाली कालोनी निवासी (21) बर्षीय अमित गिरी पुत्र सुरेश गिरी तथा (24) बर्षीत अखिलेश पुत्र जगनमोहन व (29) बर्षीय पिंटू पुत्र सुशील सोमवार की सुबह बाइक से शक्तिफार्म गए हुए थे देर शाम घर वापस लौटते समय लगभग साढ़े छ: बजे बिन्दुखत्ता जड़ सेक्टर स्थित सेचुरी पेपर मिल की दीवार के समीप गौलारोड़ पर खड़ें ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से बाईक की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनोंं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा जहां मौजूद चिकित्सकों ने अमित गिरी पुत्र सुरेश गिरी को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अखिलेश पुत्र जगनमोहन को परिजानों ने नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराएगा जहां उसने भी आज सुबह ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।वही तीसरा घायल पिंटू ठीक है जोसको चिकित्सकों ने घर भेज दिया है। इधर दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम फैल गया वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इधर पुलिस ने बताया कि आरोपित ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है चालक फरार है तथा मृतकों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें