लालकुआं ब्रेकिंग-भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर का जन्मदिन पूरे जोर-शोर के साथ मनाया”लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर”300 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य कि हुई नि:शुल्क जांच”जिला अध्यक्ष ने पहुंचकर किया कार्यक्रम का शुभांरम -(पढ़े पुरी खबर)

ख़बर शेयर करें

मुकेश कुमार- लालकुआं के घोड़ानाला स्थित खेल मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह पुंडीर का जन्मदिन पूरे जोरशोर से साथ मनाया इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 300 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की।


बताते चले कि लालकुआं के घोड़ानाला स्थित खेल मैदान में भाजपा किसान मोर्चा के बिन्दुखत्ता मंडल अध्यक्ष कृपाल नेगी की अगुवाई में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश में अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह पुंडीर के जन्मदिन पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।वही आयोजित शिविर का शुभांरम भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सदीप कुकसल ने किया।जहां आयोजक मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष सदींप कुकसल का फूलमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की वही आयोजित शिविर में पहुंचे मोटाहल्दू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक कृष्ण मुरारी गुप्ता,महिला चिकित्साधिकारी रिचा शुक्ला,फार्मासिस्ट स्तृति कनवाल, सीनरी ऑप्टिक्शन संजीव कुमार,नर्स मिलन बिष्ट,बीपी व शुगर जांच अधिकारी गीता देव ने सभी प्रकार के रोगों की जांच कर दवा मुहैया कराई,वही शिविर लगभग 300 से अधिक लोगों की नुशुल्क जांच की गई जिनको निशुल्क दवाई भी दी गई।


इस दौरान भाजपा वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में देश एंव प्रदेश में चल रही डेंगू जैसी गंभीर बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य का आयोजन किया गया है।
उन्होने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें स्वास्थ्य जांच को आधारभूत आवश्यकताओं में शामिल कर लेना चाहिए।
उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत जैसी जन उपयोगी योजना देश को उपलब्ध कराई है जिससे देश के करोड़ों ज़रूरतमंद परिवारों को पाँच लाख रुपये तक मुफ़्त इलाज की सुविधा मिली है सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए नियमित स्वास्थ्य जाँच कराना चाहिए। उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने और योग से जुड़ने की भी अपील की।


इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसल,जिला महांमत्री रंजन बर्गली,वरिष्ठ युवा नेता एंव दिशा कमेटी के डारेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट,भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत ,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कृपाल नेगी, धर्मेंद्र एककोरंगा, दीवान भाकुनी, अर्जुन सिंह भंडारी, विपिन राजभर,भैरव खोलिया, गणेश कांडपाल,बलवंत खोलिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें