लालकुआं ब्रेकिंग-कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो स्मैक तस्कर”चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा”रूद्रपुर से मोटरसाइकिल से क्षेत्र में ला रहे थे स्मैक”पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज-(पढ़े पूरी खबर)

ख़बर शेयर करें

लालकुआं मुकेश कुमार-कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10.35 ग्राम स्मैक साथ दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी रूद्रपुर निवासी है दोनों आरोपी क्षेत्र में लम्बे समय से स्मैक की डिलीवरी देने का काम कर रहे थे पुलिस अब दोनों गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है फिलाहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनटीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


बताते चले कि कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद भर में अवैध मादक पदार्थ स्मैक के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध नशा कारोबारी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।
इसी अभियान को लेकर लालकुआं कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम वाहनों की जांच करने के लिए सुभाष नगर स्थित पुराने पुलिस चैक पोस्ट पर पहुंची। जहां एक मोटरसाइकिल संख्या UK06BE 1643- पर एक युवक जिसके पीछे अन्य एक युवक बैठा आता हुआ दिखाई दिया लेकिन पुलिस की गाड़ी को देखकर वह वापस बाइक घुमाकर भागने लगा जिसे पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोहित रस्तोगी पुत्र हरीश कुमार रस्तोगी निवासी रम्पुरा वार्ड नंबर 23 कोतवाली रूद्रपुर जिला ऊधम सिह नगर तथा पकडे गये दूसरे अन्य युवक ने अपना नाम बन्शु पाल पुत्र प्रेमपाल निवासी वार्ड नंबर एक थाना ट्रजिट कैंप जिला ऊधम सिंह नगर का बताया वही बातचीत के बाद पुलिस को आरोपियों पर शक हुआ तो उन्होंने दोनों की तलाशी ली जिस पर उनके पास से 10.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।

इधर पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में स्मैक डिलीवरी देने का काम करते थे तथा पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनटीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकरण कार्रवाई शुरू कर दी है।
वही पुलिस की कार्रवाई में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमल मिश्रा, कॉन्स्टेबल कमल बिष्ट, कॉन्स्टेबल आनन्दपुरी, चन्द्रशेखर मल्होत्रा शामिल रहे।इधर मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरव जोशी को सौपी है।

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें