लालकुआं ब्रेकिंग-होली ट्रिनिटी सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व”नगर पंचायत के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने की स्कूली बच्चों की इस खास पहल की सराहना”बच्चों को दिए उपहार-(पढ़े पुरी खबर)

ख़बर शेयर करें

मुकेश कुमार -लालकुआं होली ट्रिनिटी सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के इंटरेक्ट क्लब द्वारा आज रक्षाबंधन का पर्व नगर पंचायत के सभागार में आयोजित किया इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई राखी को मौजूद नगर पंचायत के दर्जनों पर्यावरण मित्रों एंव स्टाफ को बांधकर भाईचारे एंव एकता का संदेश दिया वही कार्यक्रम से पूर्व स्कूली छात्रों ने सुमधुर स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
इधर आयोजित रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचंन्द्र सिंह एंव अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने छात्रों को इस त्योहार के महत्व को समझाया और कहा कि हमारे त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं को संयुक्त रूप से दर्शाने का काम करते हैं।


उन्होने कहा कि रक्षाबंधन के महत्व से बच्चों को परिचित कराया जाना चाहिए
उन्होने कहा कि भारतीय संस्कृति महान है” भारत त्योहारों का देश है” उन्होने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है हमारा समाज रिश्तों की इसी नींव पर टिका है।


इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाकर एंव उपहार देकर सम्मानित किया।
साथ ही उन्होने होली ट्रिनिटी सेकेंडरी पब्लिक द्वारा कि गई इस खास पहल की जमकर सराहना की। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिका गंगा राणा और टीना सक्सेना ने बताया कि रक्षाबंधन ऐसा त्यौहार है जिसके अंदर भाई द्वारा बहन की रक्षा का प्रण लिया जाता है इसलिए हम मित्रों पर्यावरण मित्रों को राखी बांधकर पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होने कहा कि कोराना काल में भी पर्यावरण मित्रों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुऐ शहर की साफ सफाई में अपना अहम योगदान दिया था।इसलिए हम सभी को इनका सम्मान करना चाहिऐ आज बच्चों ने राखी बांधकर भाईचारे एंव एकता का संदेश दिया है।

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें