लालकुआं: एक दूसरे को गले लगा कर दी ईद की मुबारकबाद। व्यापार मंडल ने भी दी बधाई।

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 एडिटर इन चीफ 👉 लालकुआं: ईद-उल-अजहा के अवसर पर सोमवार को सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिद में भारी संख्या में लोग जुटे. इस मौके पर जामा मस्जिद में बच्चे एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। लालकुआं की जमा मस्जिद व रोशन मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद-उल-अजहा पर सोमवार को अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके। इसके साथ उस अजीम कुर्बानी को याद किया गया, जो हजरत इब्राहिम ने अपने रब के हुक्म से पेश की थी। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद शहर में अल्लाह से मोहब्बत को दुनिया की हर चीज से ऊपर रखने के जज्बे के साथ कुर्बानी करेंगे। बकरीद को लेकर मस्जिदों में व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली गई हैं। नमाज के बाद कुर्बानी शुरू हुई। सभी ने इस-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान सभी मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने लोगों को दी बधाई

व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने ईद-उल-अजहा के मौके पर लोगों को बधाई दी और सभी से देश के विकास और कल्याण के लिए मिलकर काम करने को कहा।

व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी ने लोगों को दी बधाई

व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी ने कहा कि यह त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार हमें मानवता की नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष भुवन पांडे ने लोगों को दी बधाई

व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष भुवन पांडे ने भी क्षेत्र के सभी मुस्लिम भाई बहनों को ईद की बधाई दी है।

Ad
Ad