24 दिसंबर को उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजो में होंगे छात्र-संघ चुनाव, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें

 हल्‍द्वानी : राज्य में छात्रसंघ चुनाव 24 दिसंबर को होंगे। कुमाऊं विवि, अल्मोड़ा विवि अन्य विवि के कुलपतियों की कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि आंदोलन कर रहे छात्रों को यह जानकारी दी गई है।

कुमाऊं विवि डीएसबी परिसर के अलावा सम्बद्ध कॉलेजों में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, पीजी कॉलेज रामनगर, इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय हल्द्वानी, डॉ पूर्णानन्द तिवारी राजकीय महाविद्यालय दोषपानी, राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज हल्दूचौड़, राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट, राजकीय महाविद्यालय पटलोट, ओखलकांडा, राजकीय पीजी कॉलेज मालधनचौड़ रामनगर, राधेहरी राजकीय पीजी कॉलेज काशीपुर, पीजी कॉलेज खटीमा, राजकीय महाविद्यालय बाजपुर, राजकीय महाविद्यालय सितारगंज, राजकीय महाविद्यालय जसपुर, राजकीय महाविद्यालय किच्छा के साथ ही हल्द्वानी शहर गौलापार, रामगढ़, गदरपुर व नानकमत्ता शामिल हैं।

इन कॉलेजों में नहीं होंगे चुनाव

इसी साल खुले तीन नए महाविद्यालय रामगढ़, गदरपुर, नानकमत्ता व हल्द्वानी गौलापार में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, स्नातक फाइनल क्लास नहीं होने की वजह चुनाव नहीं होंगे। अल्मोड़ा विवि के अल्मोड़ा परिसर, बागेश्वर परिसर व पिथौरागढ़ परिसर के समेत 33 कॉलेज हैं।

पेट्रोल से भरी बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र

एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर बुधवार को छात्र कॉलेज की छत पर चढ़ गए। गौरव संभल नाम का छात्र प्राचार्य कक्ष की छत पर पेट्रोल से भरी बोतल लेकर चढ़ गए। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने आगामी 24 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव कराने का आदेश जारी कर दिया।  एमबीपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार ने उक्‍त आदेश छात्रों को दिखाया तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ।

सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ सिटी बीएस धौनी सहित पुलिस अधिकारी व कॉलेज के शिक्षक मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने में लगे।

एमबीपीजी कालेज में छात्रनेताओं ने बंद कराईं कक्षाएं

वहीं इससे पहले मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने से नाराज छात्र नेताओं ने एमबीपीजी कालेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद परिसर में जुलूस निकालकर उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और छात्र राजनीति को खत्म करने का आरोप लगाया। इस दौरान सभी कक्षाएं बंद करा दी गई।

जिसके चलते कुछ देर तक विद्यार्थी महाविद्यालय परिसर में घूमते रहे और बाद में घर चले गए। मंगलवार को कालेज में प्राचार्य डा. एनएस बनकोटी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और कहा गया कि लगातार मांग के बावजूद राज्य सरकार और कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से चुनाव कराने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है।

हर बार चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने का आश्वासन देकर चुप करा दिया जा रहा है। दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते चुनाव नहीं हो पाए हैं।

इस बार स्थिति सामान्य होने पर भी चुनाव को लेकर टालमटोली की जा रही है। जिसके चलते छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर करने के लिए मंच नहीं मिल पा रहा है और छात्र नेताओं को भी उभरने का मौका नहीं मिल रहा है। इस दौरान चीफ प्राक्टर संजय खत्री ने भी छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

छात्र नेताओं ने मांगों पर कार्यवाही न होने पर बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। इस दौरान संजय जोशी, निहित नेगी, संस्कार रस्तोगी, गीता कुंवर, चंद्रेश बजेठा, यश कुमार, प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे।

एमबीपीजी कालेज में मंगलवार को छात्र नेताओं के आंदोलन के चलते सिर्फ दो पीरियड ही चल पाए। छात्र नेताओं का कहना था कि यदि विवि चुनाव कराने का इच्छुक नहीं है तो अन्य शैक्षिक गतिविधियां भी बंद होनी चाहिए। इस दौरान अधिकांश विभागों के गेट बंद नजर आए तो कुछ आधे खुले हुए मिले। विद्यार्थियों के घर चले जाने से महाविद्यालय परिसर में दोपहर 12.30 बजे तक सन्नाटा पसर गया।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें