ट्यूशन से बचने को पांचवीं के छात्र ने बनाई ऐसी प्लानिंग… घरवालों के उड़े होश… दिनभर दौड़ती रही पुलिस

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार: ज्वालापुर में एक बैंक्वेट हाल मालिक के नाबालिग बेटे ने ट्यूशन जाने से बचने के लिए खुद के अपहरण का ड्रामा रच डाला। पांचवीं में पढ़ने वाले छात्र ने घर पहुंचकर अपने अपहरण की कहानी बताई तो स्वजन के होश उड़ गए।

दिनदहाड़े अपहरण की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन में अपहरणकर्त्ताओं की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संदिग्धों की चेकिंग की गई। घंटों दौड़-धूप करने पर सामने आया कि ट्यूशन से बचने के लिए छात्र ने झूठी कहानी बनाई थी।

11 वर्षीय देव सुनाई ये कहानी

पुलिस के मुताबिक, पीठ बाजार निवासी अनुराग झा ज्वालापुर में तीन बैंक्वेट हाल चलाते हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा देव रोजाना की तरह घर के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल पर निकला था।

कुछ देर बाद देव ने घर पहुंचकर बताया कि दो अलग-अलग दोपहिया वाहन पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। दो युवकों ने उसे बाइक पर बैठा लिया और एक युवक ने उसकी साइकिल छीन ली। चौथा युवक अपने दोपहिया वाहन पर पीछे-पीछे हो लिया।

कुछ दूर चलने के बाद एक साधुवेषधारी को देखकर युवकों ने बाइक रोक ली और उसके पैर छूने लगे। मौका पाकर वह जैसे-तैसे वहां से भाग निकला। यह बात सुनकर स्वजन के होश फाख्ता हो गए। अपहरण के प्रयास की सूचना पर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआइ अंशुल अग्रवाल मौके पर पहुंचे और बालक को साथ लेकर अपहरणकर्त्ताओं की तलाश की।

आरोपितों का कुछ अता-पता नहीं चल सका

पुलिस ने अभियान चलाकर संदिग्ध बाइक सवारों की चेकिंग भी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी घटना की जानकारी लेते हुए एक टीम को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगाया।

लेकिन, कहानी चूंकि फर्जी थी, इसलिए आरोपितों का कुछ अता-पता नहीं चल सका। पुलिस ने चंद घंटे की छानबीन के बाद दूध का दूध और पानी का पानी कर डाला।

ट्यूशन जाने से बचने के लिए उसने झूठ बोला था

पता चला कि घर वाले छात्र पर ट्यूशन जाने का जोर देते थे, इससे बचने के लिए उसने अपने अपहरण की कहानी बनाई थी। कहानी फर्जी निकलने पर पुलिस और स्वजन ने राहत की सांस ली और छात्र को समझाते हुए आगे ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्र से कई बार जानकारी लेने पर उसके बयानों में विरोधाभास नजर आया। बाद में उसने कुबूल किया कि ट्यूशन जाने से बचने के लिए उसने झूठ बोला था। पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आकर कम समय में पूरे मामले का पर्दाफाश किया है। छात्र को दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत दी गई है।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा छात्र का झूठ

छात्र ने पहले तो परिवार और पुलिस को बताया कि अपहरणकर्त्ताओं के एक साथी ने उसकी साइकिल अपने स्कूटर से बांधी और चला गया। लेकिन, बाद में उसने बताया कि वह खुद अपनी साइकिल से घर पहुंचा। पुलिस ने दोबारा पूछा कि जब उसकी साइकिल स्कूटर पर बांधकर ले गए थे तो उसे साइकिल वापस कैसे मिली।

इस पर छात्र बगले झांकने लगा और उसने सच कुबूल करते हुए बताया कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि छात्र विज्डम ग्लोबल स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है, उसे लगा था कि अपहरण के प्रयास की कहानी से डरकर स्वजन ट्यूशन भेजना बंद कर देंगे। इसीलिए उसने पूरी कहानी बनाई थी।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें