यहाँ हुई दिल दहलाने वाली वारदात, हथौड़ा मारने पर भी नहीं मरी तो पत्नी को लगाया जहर का इंजेक्शन

ख़बर शेयर करें

देहरादून: Husband kill Wife : देहरादून के रायपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी के पेट पर हथौड़े से कई वार किए, लेकिन जब वह मरी नहीं तो उसने इंजेक्शन में जहर भरकर लगा दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

साक्ष्य मिटाने के लिए उसने रातों-रात पत्नी का अंतिम संस्कार भी करवाने की तैयारी कर ली, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मूल रूप से अररिया, बिहार का रहने वाला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते शनिवार को रणजीत सिंह साह निवासी सीकरी, जिला अररिया, बिहार ने रायपुर थाना पुलिस को सूचना दी थी।

10 साल पहले हुई थी शादी

बताया था कि उनकी बहन पिंकी (26 वर्ष) का विवाह 10 साल पहले ठेकेदारी करने वाले वीरेंद्र कुमार साह उर्फ कृष्णा पुत्र शंकर लाल शाह निवासी झिलमिल कालोनी, सोडा सरोली मूल निवासी ग्राम काशीबाड़ी, जिला अररिया, बिहार के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं।

पिंकी से उनकी 17 दिसंबर को फोन पर बात हुई तो उसने बताया कि पति कृष्णा साह ने उसे हथौड़े से पीटा है। उसकी हालत काफी गंभीर है। वह अब नहीं बचेगी। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम पुलिस फोर्स के साथ 18 दिसंबर की सुबह कृष्णा साह के घर पहुंचे। इस दौरान देखा कि पिंकी फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी।

बताया कि 13 दिसंबर को पिंकी सीढ़ियों से गिर गई थी

पुलिस ने जब कृष्णा साह से पूछताछ की तो उसने बताया कि 13 दिसंबर को पिंकी सीढ़ियों से गिर गई थी, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई और बार-बार उल्टी करने के चलते उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के साथ पहुंची बाल कल्याण अधिकारी महिला उपनिरीक्षक मालिनी ने जब बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने भी यही बयान दिया।

इसके बाद पुलिस ने कृष्णा साह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिंकी अक्सर उससे झगड़ती थी। कुछ दिनों से घर में पानी नहीं आ रहा था। घर से कुछ दूर से उन्हें पानी लाना पड़ रहा था। 13 दिसंबर को कृष्णा साह ने पिंकी को पानी लाकर कपड़े धोने, कमरे में पोछा लगाने और बर्तन साफ करने के लिए कहा था, लेकिन जब वह शाम को काम से लौटा तो देखा कि पिंकी ने कोई भी काम नहीं किया था।

इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने पिंकी के ऊपर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार किए, जिससे वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपित कृष्णा साह ने दूसरे कमरे में जाकर बच्चों को धमकाया कि कोई पूछेगा तो बताना कि मम्मी सीढ़ियों से गिर गई थी, जिससे उसे चोट आई है।

साक्ष्य मिटाने के लिए दिया जहर का इंजेक्शन

आरोपित ने बताया कि पिंकी को पता चल गया था कि वह अब बचेगी नहीं, इसलिए वह उसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कह रही थी। पुलिस के डर से 17 दिसंबर की रात को जब बच्चे सो गए तो उसने इंजेक्शन में जहर भरकर पिंकी को लगा दिया। रात करीब तीन बजे पिंकी की मृत्यु हो गई।

शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने साथ काम करने वाले श्रमिकों को अंतिम संस्कार कराने के लिए बुला लिया और हरिद्वार जाने के लिए बस भी बुक करा ली थी। तभी सुबह पुलिस घर में धमक गई और वह पकड़ा गया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने घर के पास ही झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, जहर की शीशी व इंजेक्शन बरामद कर लिया।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें