लालकुआं ब्रेकिंग-अम्बेडकर नगर में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन खेली गई हांडी फोड़ प्रतियोगिता”रजवार इलेवन की टीम बनी विजेता”अतिथियों ने दी शुभकामनाएं”आज तीसरे दिन शाम 8 बजे से बरेली के कालाकारों द्वारा दिखाई जायेगी भगवानों की झांकियां-(पढ़े पुरी खबर)

ख़बर शेयर करें

लालकुआं मुकेश कुमार – लालकुआं नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नम्बर एक में आयोजित चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव में कार्यक्रमों कि धूम” सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग। श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डां मोहन सिंह बिष्ट ने भगवान श्री गणेश की आरती कर दी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।

लालकुआं से अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में आयोजित चार दिवसीय गणेश महोत्सव के दूसरे दिन खेली गई हांडी फोड़ प्रतियोगिता हांडी फोड़ प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का,लालकुआ नगर पंचायत के चेयरमैन लालचंद सिंह, पूर्व नगर पंचायत पवन चौहान,भाजपा नेता सोनू सुयाल व धर्मेंद्र वीर ने भगवान श्री गणेश जी की आरती कर हांडी फोड़ प्रतियोगिता को दिखाई हरी झंडी।

लालकुआं के गांधी नगर कि बोरा इलेवन और शिव शक्ति सेवादल लालकुआं के बीच हुआ मुकाबला” बोरा इलेवन ने जीती हांडी फोड़ प्रतियोगिता”दो घंटे तक चला मुकबला। ह़ाडी फोड़ प्रतियोगिता मे विजयी टीम को आयोजक कमेटी द्वारा दिया गया नगद ईनाम” बड़ी की संख्या में पहुंचे लोगों से खचाखच भरा रहा मैदान।

लालकुआं के अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के आज तीसरे दिन बरेली ,मुरादाबाद ,काशीपुर से पहुंचेंगे कलाकार” कलाकारों द्वारा दिखाई जाएगी सुंदर सुदंर झांकियां” झांकियों श्री गणेश और माता काली का दिखाया जायेगा अग्नि रूपी तांडव। आयोजित श्री गणेश महोत्सव में आयोजक कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने लोगों से कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील” कल 9 सितंबर को शोभायात्रा के साथ रानीबाग में किया जायेगा विसर्जन।

हांडी फोड़ प्रतियोगिता में व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदंन सिंह राणा, सभासद धन सिंह बिष्ट, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी संबल, समाजसेवी गोविंद सिंह राणा, हिन्दूवादी नेता गौरव गुप्ता, विकास गुप्ता, गुड्डू भारती, सुनील कुमार, मजाहिर खांन, जफर अंसारी, नन्दन राम आर्य,पूर्व सैनिक इन्द्र तुलेड़ा,आयोजक कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार, नवीन मेर,दिवान सिंह बिष्ट ,अमित शंकर ,रिंकू सिंह, सुनिल सिंह ,अनिल कुमार,शशी अग्रवाल,गौरव मेहरा,वरूण पाठक,करन तिवारी,सौरव नेगी,पारस रावत,सहित भारी संख्या में लोग रहे मौजूद।

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें