उत्तराखंड का यह जिला बना आतंकियों की सैरगाह, छह राज्यों के खूंखार बदमाश भी ले रहे पनाह

ख़बर शेयर करें

 रुद्रपुर: उत्‍तराखंड की औद्योगिकनगरी रुद्रपुर बदमाशों के बाद अब आतंकियों की शरण स्थली बनते जा रहा है। यही कारण है कि जहां बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा तथा यूपी के नामी गिरामी बदमाशों का आना जाना लगा हुआ है।

वहीं पंजाब के आतंकी भी अब यहां शरण लेने लगे है। कुमाऊं मंडल के प्रवेश द्वार ऊधमसिंह नगर में सिडकुल स्थापना के बाद से जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हुई। नौकरी की तलाश में बाहरी युवा भी बड़ी संख्या में यहां आए।

तेजी से पैसा आया तो शातिर अपराधियों की नजर भी औद्योगिक नगरी पर टिक गई। ऐसे में वे आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए यहां शरण ले रहे हैं। यह उनके लिए सुरक्षित ठिकाना भी बन रहा है।

अपराधिक वारदात को अंजाम देकर हो जाते हैं फरार

मौका मिलने पर वह यहां भी अपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। फलस्वरूप छह सालों में यहां बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा के खूंखार अपराधियों ने शरण ली।

रुद्रपुर के व्यापारी की दुकान के आगे फायरिंग कर गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम पर एक करोड़ की फिरौती की धमकी का भी मामला सामने आया। काशीपुर में शरण लिए खूंखार गैंगस्टर से मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने पंजाब में आतंकी हमले के साजिशकर्ता को शरण देने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया।

खूंखार अपराधी हुए गिरफ्तार

17 नवंबर 2020 को सितारगंज में पुलिस पर चेकिंग के दौरान हरियाणा के तीन इनामी बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जब जांच की गई तो पता चला वह लंबे समय से सितारगंज में किराए में रह रहे थे। गिरफ्तार बदमाश पवन पर एक लाख रुपये, मोनू पर 50 और आशीष पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

19 जुलाई 2021 को स्पेशल टास्क फोर्स को पंजाब के क्राइम कंट्रोल यूनिट से सूचना मिली कि पंजाब के खूंखार गैंगस्टर काशीपुर में शरण लिए हुए हैं। जिसक बाद एसटीएफ कुमाऊं मंडल और पंजाब की क्राइम कंट्रोल यूनिट की खूंखार गैंगस्टरों से काशीपुर के गुलजारपुर गांव में मुठभेड़ हो गई है। जिसमें तीन गैंगस्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

21 जनवरी 2022 की रात एसटीएफ ने पंजाब के पठानकोट में बम ब्लास्ट के साजिशकर्ता को शरण देने वाले बाजपुर और केलाखेड़ा के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। हांलाकि टीम के उन तक पहुंचने से पहले ही आतंकी फरार हो गया। इस पर एसटीएफ ने आतंकी को शरण देने वाले शेरा से एक पिस्टल और चार कारतूस के साथ ही तीन अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

90 के दशक में सक्रिय थे खालिस्तानी आतंकी

ऊधम सिंह नगर को मिनी पंजाब के नाम से जाना जाता है। पंजाब के बाद 90 के दशक में तराई आतंकी गतिविधियों का गढ़ था। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आतंक फैला रहे लोग यहां जबरन घरों में पनाह लेते थे। स्वर्णा, हीरा और घोड़ा जैसे आतंकियों का खौफ था।

पुराने लोगों के मुताबिक घोड़ा के बारे में बताया जाता था कि यह आतंकी जितना तेज आगे भागता था, उससे तेज पीछे भी भागता था। 17 अक्टूबर, 1991 को रुद्रपुर भी आतंक का गवाह बना।

भूतबंगला रामलीला मैदान में और इंदिरा चौक स्थित पुराना जिला अस्पताल में एक बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 40 से अधिक लोगों की जान गई, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना को अंजाम देने से पहले आतंकियों ने पूरी तैयारी कर ली थी और बमों को जमीन पर दफनाया गया था। यहां तक की रामलीला मैदान के पास स्थित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल तक धमाके हुए थे।

आतंकियों ने साइकिल में बम बांध रखे थे। जो भी घायल अस्पताल की ओर आया वह भी अस्पताल में हुए धमाके में मारा गया या फिर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान 30 लोग रामलीला मैदान में और 10 से अधिक लोग जिला अस्पताल में हुए विस्फोट में मारे गए थे।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें