(उत्तराखंड) गोपेश्वर पोखरा मार्ग पर वाहन दुर्घटना ,दो लोगों की दर्दनाक मौत , पढ़े पूरी खबर
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG_20221121_140427.jpg)
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/08/Ad-NagarPanchayatLalkuan.jpeg)
चमोली : Chamoli Accident : गोपेश्वर पोखरी मोटर मार्ग त्रिशूला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और थाना पोखरी पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। जिस पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला।
![](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SanjayJoshi.jpeg)
पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई कार
बताया गया कि एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में अनिल सेमवाल निवासी छेमी और संजय गणाई जोशीमठ सवार थे, दोनों की ही मौत हो चुकी है।
सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बरामद कर लिया है। ये लोग त्रिशूला से देवखाल जा रहे थे। सड़क हादसे की हृदय विदारक यह घटना आज सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है।
स्त्रोत इंटरनेट मीडिया
![Ad](https://janmanjagran.com/wp-content/uploads/2022/10/Ad-Bombay-Masala.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें