वैश्य महासभा हल्द्वानी ने किया कार्यकारिणी विस्तार 60 पदाधिकारी की टीम घोषित, 6 प्रकोष्ठ के दायित्व भी बाँटे

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – वैश्य महासभा हल्द्वानी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल द्वारा हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित होटल नीलमणि में पहली कार्यकारिणी विस्तार एवं आगामी कार्यों के लिए बैठक का आयोजन किया गया,
हाल ही में कुछ दिन पहले अग्रसेन धर्मशाला में चुनाव प्रक्रिया के तहत सर्व समिति से वैश्य महासभा हल्द्वानी ने राजीव अग्रवाल को अध्यक्ष एवं दिनेश कुमार गुप्ता को महामंत्री चुना था, चुनावी बैठक के बाद पहली बार कार्यकारिणी की विस्तार एवं कार्यों के लिए बैठक हुई है..
बैठक में संरक्षक मंडल, नवनियुक्त अध्यक्ष,महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी ने अपनी विचार रखे व आगामी रणनीति को साझा किया, कार्यक्रम का संचालन भुवनेश गुप्ता जी ने किया,
वैश्य महासभा हल्द्वानी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि वैसे समाज के उत्थान के लिए पूरी कार्यकारिणी अपना सहयोग देगी, आगामी वर्षों में वैश्य समाज पूर्व की भांति गणेश महोत्सव व अन्य धार्मिक आयोजन के साथ साथ समाज के उत्थान के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करेगा,

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक सेवा, युवा सहभागिता तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

महामंत्री दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नई कार्यकारिणी समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों, सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करेगी तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

संरक्षक मंडल के सुझाव पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल जी द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारी की घोषणा की गई –

वरिष्ठ उपाध्यक्ष – प्रेम गुप्ता, भोलानाथ केसरवानी, गंगा प्रसाद जायसवाल एवं नीरज प्रभात गर्ग

उपाध्यक्ष – तनुज गुप्ता, राजीव अग्रवाल मुन्ना, राजीव जायसवाल, किशन लाल गुप्ता, हीरालाल साहू, विपिन गुप्ता, विनीत अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, मनोज जायसवाल एवं रजत महेश्वरी

महामंत्री – दिनेश कुमार गुप्ता

मंत्री – अशोक अग्रवाल, पीयूष गोयल, देवेंद्र गुप्ता, गिरीश केसरवानी, मुकेश खंडेलवाल, बसंत अग्रवाल, संजय जैन, सौरव गुप्ता, मनोज अग्रवाल एवं वीरेंद्र गुप्ता

संगठन मंत्री – मुकेश लहरिया, राजेश खंडेलवाल, हेमंत गुप्ता, अतुल अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, कन्हैया जायसवाल, मनोज अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, रामबाबू साहू, सुमित केसरवानी एवं संदीप गुप्ता

कोषाध्यक्ष – मनोज कुमार गुप्ता

आय व्यय निरीक्षक – नीरज शारदा, विजय बंसल एवं लव मित्तल

समन्वयक घटक समाज – निशुल अग्रवाल

मीडिया प्रभारी – डॉ गौरव गुप्ता एवं शुभम अग्रवाल

सोशल मीडिया प्रभारी – विनोद जायसवाल, अतुल अग्रवाल एवं हेमंत साहू

अध्यक्ष राजीव अग्रवाल द्वारा आगामी 2 वर्ष के लिए 6 प्रकोष्ठों का भी गठन किया गया है, यह प्रकोष्ठ अपने-अपने क्षेत्र में काम करेंगे, इन प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी निम्नलिखित प्रकार से दी गई है –

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ – सुरेश केसरवानी, आवेश गर्ग एवं भुवनेश गुप्ता

कल्याण प्रकोष्ठ – अरविंद जायसवाल, सुशील अग्रवाल,संजय गुप्ता, सौरभ अग्रवाल एवं देवेंद्र केसरवानी

विधि प्रकोष्ठ – पियूष गर्ग, सुरेश गुप्ता एवं नागेश गुप्ता

चिकित्सा प्रकोष्ठ – डॉ आर केडिया, डॉ. पुनीत अग्रवाल, डॉ गौरव सिंघल, डॉ दिलीप अग्रवाल एवं डॉ राजीव गुप्ता

खेलकूद प्रकोष्ठ – मंगतराम गुप्ता, देवेश अग्रवाल,रजत अग्रवाल, संदीप गुप्ता एवं रवि गुप्ता
पर्यावरण प्रकोष्ठ – राजेश साहू, सुमित जायसवाल एवं अक्षत अगरवाल

इसके अलावा समाज के महत्वपूर्ण विशेष लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, जिनके नाम इस प्रकार हैं –
दयाशंकर, भूमेश अग्रवाल, सुशील बंसल, नरेश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, तरुण बंसल, साकेत अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल

Ad Ad Ad Ad Ad