यह क्या? विधायक बोले सबसे बड़ा नेता मैं हूं फिर भी नही खुलवा रहे गौला: गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष का आरोप…देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें
गौला संघर्ष समिति अध्यक्ष जीवन कबडवाल

लालकुआं: गौला संघर्ष सिमित के अध्यक्ष जीवन कबडवाल ने कहा कि लालकुआ गौला नदी के हजारों वाहन स्वामी बीते दो महा से आन्दोलित है लेकिन सरकार है कि उनकी कोई मांग मनने को राजी नहीं है उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वाहन स्वामी विधायक से मिलने गये तो विधायक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जब तक उनकी मांगें पूरी नही होती खनन कार्य बंद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सरकार इस और ठोस कदम उठाए जिसे हजारों लोगों को रोजगार मिल सकें और सरकार को राजस्व का नुकसान भी ना हो।

लालकुआ कुमाऊं की लाईफ लाईन के नाम से जाने वाली गौलानदी में खनन कार्य बंद होने से हजारों श्रमिकों एंव वाहन स्वामियों के सामने रोजी रोटी का सकंट पैदा हो गया है। इससे वाहन स्वामियों का रोजगार भी बंद हो गया है और राजस्व को नुकसान हो रहा है, वहीं गौला नदी में खनन से जुड़े वाहन स्वामी ‘एक प्रदेश एक रॉयल्टी’ कि मांग को लेकर पिछले दो महिने से आन्दोलित है लेकिन सरकार है कि उनकी इस मांग पर अपनी आंखें बंद करके बैठी है।
बताते चलें कि लालकुआ कि गौला नदी में हर साल अक्टूबर माह में खनन कार्य शुरू हो जाता था, वहीं नदी में उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले हजारों मजदूर खनन कार्य करते हैं। इसमें होने वाले खनन से राज्य सरकार को भी कारोडो़ का राजस्व मिलता है, लेकिन इस वर्ष गौलानदी में खनन कार्य शुरू नही हुआ है। वहीं विभाग ने खनन को लेकर अक्टूबर माह में ही सारी तैयारियां पूरी कर ली फिर भी खनन कार्य बंद होने से वाहन स्वामियों के आगे रोजी रोटी का सकंट पैदा हो गया है। खनन से जुड़े हजारों वाहन स्वामी प्रदेश सरकार से एक प्रदेश एक राँयल्टी कि मांग को लेकर आन्दोलित है वाहन स्वामियों ने चेतवानी दी है कि पूरे प्रदेश में एक खनन नीति की व्यवस्था जब तक लागू.नही होगी कोई भी खनन व्यावसाई नदी में अपने वाहनों को नहीं भेजेगा।

Ad Ad Ad Ad

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंक कर्मी 36 घंटे की भूख हड़ताल परप्रेस विज्ञप्तिIDBI BANK के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन2 एवं 3 नवंबर को देशव्यापी दो दिवसीय भूख हड़ताल – सार्वजनिक बैंकिंग, कर्मचारियों के अधिकार एवं संसदीय आश्वासनों की रक्षा का संकल्पस्थान: बुद्धा पार्क, हल्द्वानीदिनांक: 2 नवंबर 2026आज बुद्धा पार्क, हल्द्वानी में United Forum of IDBI Officers & Employees के आह्वान पर IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं LIC से IDBI Bank की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने तथा बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के चरित्र को बनाए रखने की मांग की गई।आंदोलन को मिला व्यापक समर्थनइस आंदोलन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री दीपक बलूटिया ने अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया और कर्मचारियों की जायज मांगों का पुरजोर समर्थन किया।इसके साथ ही अन्य प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों—श्री गौरव जोशी (अध्यक्ष, AIBOC), श्री रोहित वर्मा (अध्यक्ष, UFBU) तथा श्री ओम प्रकाश (UFBU) ने भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अपना सक्रिय समर्थन व्यक्त किया।इसी क्रम में AIIDBIOA के महासचिव श्री पीयूष कुमार मौर्य तथा कारिणी सदस्य (GC Member) श्री गगन यादव ने अपने प्रभावशाली संबोधन से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि IDBI Bank केवल एक व्यावसायिक बैंक नहीं, बल्कि देश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की ऐतिहासिक संस्था है। छह दशकों से अधिक समय में इस बैंक ने देश के औद्योगिक विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संसद के आश्वासन की अनदेखी क्यों?वर्ष 2003 में तत्कालीन वित्त मंत्री श्री जसवंत सिंह द्वारा संसद के दोनों सदनों में IDBI में कम-से-कम 51% सरकारी हिस्सेदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया गया था। संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 46वीं रिपोर्ट में भी सरकारी हिस्सेदारी 51% से कम नहीं रखने की सिफारिश की गई थी।आज कर्मचारियों का सवाल है कि संसद में दिए गए इस आश्वासन का क्या हुआ? क्या किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक वित्तीय संस्थान के भविष्य से जुड़ी इतनी बड़ी प्रतिबद्धता को बिना पर्याप्त संसदीय जवाबदेही के बदला जा सकता है?जब सार्वजनिक संसाधनों से बैंक को पुनर्जीवित किया गया, तो अब निजीकरण क्यों?IDBI Bank ने वित्तीय संकट और RBI के Prompt Corrective Action (PCA) के कठिन दौर का सामना किया। सरकार, LIC और कर्मचारियों के योगदान से बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार किया और लाभप्रदता हासिल की।ऐसे में सवाल उठता है कि जब सार्वजनिक संस्थाओं और कर्मचारियों के त्याग से बैंक पुनः मजबूत हुआ है, तो अब इसका नियंत्रण निजी निवेशकों को सौंपने की आवश्यकता क्या है?निजीकरण केवल कर्मचारियों का नहीं, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय आर्थिक संप्रभुता का भी प्रश्न हैनिजीकरण के बाद भविष्य में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, पेंशन, कल्याणकारी सुविधाओं और सरकारी आरक्षण नीतियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इसके अतिरिक्त बैंक की विशाल परिसंपत्तियों, ग्राहकों की जमा पूंजी और देश की बैंकिंग व्यवस्था पर निजी एवं विदेशी नियंत्रण के संभावित प्रभावों पर भी पारदर्शी जवाब आवश्यक है।संविधान के अनुच्छेद 14, 38 और 39 की भावना के अनुरूप सरकारी निर्णयों में निष्पक्षता, सामाजिक-आर्थिक न्याय और सार्वजनिक हित सुनिश्चित किया जाना चाहिए।यूनियन की पांच प्रमुख मांगें