तिरंगे का अपमान: यूपी के बदायूं में तिरंगे से मुंह और गला साफ कर रहा था युवक, बाद में राष्ट्रीय ध्वज को फेंका नीचे, आरोपी गिरफ्तार। वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें

यूपी के बदायूं में एक युवक को तिरंगे का अपमान करते हुए देखा गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी को देखा गया है। वह पहले तिरंगे से चेहरा पोछता है और फिर उसे जमीन पर गिरा देता है।
लखनऊ: यूपी के बदायूं एक युवक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर न केवल तिरंगे से अपने मुंह को पोछा है, बल्कि उसे नीचे फेंक कर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी किया है।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसमें आरोपी को तिरंगे का अपमान करते हुए देखा गया है। पुलिस की माने तो आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

वीडियो में क्या दिखा है

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक युवक जो ट्रैक पैंट और टी-शर्ट पहने हुए है तिरंगा अपने हाथों में लिया हुआ है। वीडियो में उसे तिरंगे से मुंह और गले का पसीना पोछते हुए देखा गया है।
लड़का काफी देरी तक अपने मूंह और गले को राष्ट्रीय ध्वज से पोछता है और साफ करता है। इसके बाद उसे तिरंगे को नीचे फेंकते हुए भी देखा गया है। पूरे वीडियो में आरोपी को ऐसा करते हुए हंसते हुए देखा गया है।

क्या है पूरा मामला

द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया की आरोपी बदायूं के जरीफ नगर के ढेल गांव का रहने वाला है। उसे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिद्धार्थ वर्मा के अनुसार, आरोपी का नाम शाहरूख है और उसे कथित तौर तिरंगे से चेहरा साफ करते हुए देखा गया है। यही नहीं आरोप यह भी है कि आरोपी ने कथित रूप से तिरंगे को पैर से रौंदा भी है।
स्रोत- इंटरनेट मीडिया

Ad