ब्रेकिंग न्यूज़:- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर। महिला की दर्दनाक मौत।।
हल्द्वानी। रामपुर रोड गोरा पड़ाव बाईपास के पास हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे महिला वाहन की चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह गोरा पड़ाव बाईपास जीतपुर नेगी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि जीतपुर नेगी निवासी पति पुरन राम अपनी पत्नी पदमा देवी को छोड़ने जा रहा था। हादसे में पदमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति पुरन घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ के एकत्र होते ही ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को देने पर पहुची टीपी नगर पुलिस ने ट्रक और बाइक के साथ महिला के शव को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.