पति की दूसरी शादी का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, ससुरालियों ने घर से निकाला, देवर ने की हैवानियत

ख़बर शेयर करें

रुड़की : Roorkee Crime : पनियाला रोड पर पिस्टल लगाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर महिला को पीटा गया।

पति की दूसरी शादी की जानकारी होने के बाद महिला ससुराल से लौट रही थी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सहारनपुर निवासी एक युवती की शादी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का पति से विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह अपने मायके आ गई। इसी बीच महिला के पति ने किसी युवती से दूसरी शादी कर ली।

ससुरालियों ने महिला से विवाद किया और घर से निकाल दिया

जब महिला को इसका पता चला तो वह दो दिन पहले अपने पति से इस बारे में बातचीत करने ससुराल गई थी। यहां पर ससुरालियों ने महिला से विवाद किया और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला वहां से सहारनपुर जा रही थी।

आरोप है कि रास्ते में पनियाला रोड पर सुनसान जगह पर महिला के देवर ने उसे रोक लिया। देवर ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए पिस्टल तान दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

महिला ने शोर मचाया तो आरोपित उसकी पिटाई कर वहां से धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित महिला अपने मायके पहुंची और पुलिस से शिकायत की। महिला ने इस बावत गंगनहर कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Ad