यहां युवक की गोली मारकर हत्या
जिले के दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर मेट्रो अस्पताल के निकट बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के मकान में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बड़ौत पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस ने परिवार वालों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि बिजेंद्र (48) बागपत जिला के महावतपुर में बावली गांव के निवासी थे और वह करीब डेढ़ साल से दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर मेट्रो अस्पताल के समीप परिवार के साथ रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात बिजेंद्र अपने कमरे में थे तभी परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद उन्होंने बिजेंद्र को कमरे में लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा देखा। बिजेंद्र के सिर में गोली लगी थी। परिजन बिजेंद्र को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.