क्रिसमस की नाइट 3 दोस्तों की भयानक मौत, दो गंभीर घायल। यहां की है घटना।

ख़बर शेयर करें

राजस्थान के चित्तौड़ शहर एक दिल दहला देने वाले एक्डीसेंट की खबर सामने आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और नेताओं में इस खबर के बाद शोक की लहर है।
रविवार को आधी रात के वक्त हुए हादसे में तीन कार्यकर्ता अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
घटना चित्तौड़ के सिक्स लेन रोड पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उदयपुर-चित्तौडगढ़ सिक्स लेन रोड पर बीती रात यह हादसा हुआ। कार सवार पांचों युवा चित्तौड़ के ही अलग अलग जगह के रहने वाले हैं। सभी लोग उदयपुर से लौट रहे थे। ये लोग उदयपुर में किसी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। देर रात चित्तौड़ शहर में एंट्री करने के बाद सिक्स लेन रोड पर कार की रफ्तार तेज थी। डिवाईडर के पास से चल रही कार अचानक बेकाबू होकर डिवाईडर के टच हुई और उसे बाद हवा में उड़ती हुई कई फीट दूर जा गिरी। घिसटती रही और फिर चकनाचूर हो गई।

कार को कई जगह से काटकर निकाली लाशें
हाइवे पर अचानक अन्य गाड़ियों ने भी तेज ब्रेक लगाए। देर रात पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले कार के कई हिस्से काटकर उनको बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि चंदेरिया निवासी गौरव मोहता व रघुनाथ सिंह तथा राजगढ़ निवासी सांवरिया सोमानी की मौत हो गई। वहीं रामप्रसाद दुधानी निवासी चंदेरिया व ललित सुथार घायल हुए हैं। हादसे की खबर के बाद जिला अस्पताल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भीड़ लग गई।

Ad