जनता की आवाज उठाने पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही गिरफ्तार किया गया : नीरज तिवारी

ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी। आज मुख्यमंत्री के कालाढूंगी आगमन पर क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं को उनके समक्ष रखने एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। लेकिन मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुँचाने से पहले ही पुलिस बल द्वारा रास्ते में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के हितों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठा रहे थे। हमारी प्रमुख मांग है कि चकलुवा स्थित एथेनॉल फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए, क्षेत्र की जनता को प्राधिकरण से राहत दिलाई जाए, बढ़ती बेरोजगारी पर रोक लगाकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और अपराधों पर प्रभावी रोक लगाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एवं अन्य जनसमस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

नीरज तिवारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं से अवगत कराना और जनता के अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। जनता की आवाज सुनने के बजाय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की भी सूचना है।

उन्होंने कहा कि हम सरकार से केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस निर्णय और लिखित आदेश चाहते हैं। जनहित के मुद्दों पर हमारी आवाज न पहले रुकी है और न गिरफ्तारी से रुकेगी। जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

Ad Ad Ad Ad