इन राशि वालों को स्वास्थ्य के लिए रहना होगा सचेत, जाने आज का दैनिक राशिफल

ख़बर शेयर करें

पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज रात 10 बजकर 2 मिनट से 5 जनवरी सुबह 12 बजकर 1 मिनट तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि समाप्त हो जाएगी। ग्रहों और नक्षत्र की स्थिति के हिसाब से आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है। इसके साथ ही राहुकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग भी लग रहा है। जानिए केए दुबे पद्मेश जी से कैसा रहेगा राशि के अनुसार बुधवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरो से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हंै। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धर्मगुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से मतभेद होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महिला के कारण तनाव भी मिल सकता है।

Ad