जिलाधिकारी/जिला निर्वाचनअधिकारी के निर्देशानुसार मतगणना करने वाले कर्मचारियों को दिये गये प्रशिक्षण के दौरान दिशा निर्देश


हल्द्वानी 05 मार्च 2022- – जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल के निदेशों के क्रम मे विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतों की गणना आगामी 10 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए मतगणना के कार्यो मे कोई कमी ना रहे को लेकर शनिवार को एमबीपीजी कालेज मनोविज्ञान सभागार मे मतगणना कार्य हेतु नियुक्त कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण नोडल अधिकारी कार्मिक ईटीपीबीएस/ उप जिलाधिकारी राहुल साह एवं मास्टर ट्रेनरों द्वारा पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से दो पालियों में सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण के रूप दिया गया।
इलेक्टानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम(ईटीपीबीएस) समस्त आरओ एवं एआरओ की मौजूदगी में हैडस्अप प्रशिक्षण दिया गया। द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान इलेक्टानिक ट्रांसमीटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम(ईटीपीबीएस) की विस्तार से मास्टर ट्रेनरों द्वारा जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि मतगणना कार्यो को संयम व लगन और सहनशीलता की अहमियत पर प्रकाश डालते हुये कहा कि त्रुटि रहित मतगणना चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की प्राथमिकता है। इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होने कहा कि मतगणना के दौरान जो भी दायित्व दिये गये है उनका भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार निर्वहन करना सुनिश्चित करे।
उन्होने कहा कि मतगणना के दौरान भारत सरकार व राज्य सरकार की कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.