यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

लालकुआं-विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोतवाली लालकुआं के वार्षिक निरीक्षण के दौरान आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कोतवाली लालकुआं का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से कोतवाली में असलों की देखरेख को लेकर जानकारी ली और कोतवाली मैं साफ सफाई की व्यवस्था की भी जांच की कोतवाली के माल खाना कर्मचारियों के आवास आदि की देखरेख की पूरी व्यवस्था की जांच की इसके अलावा 2022 चुनाव की 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर व होली के त्यौहार के संबंध में भी कोतवाली के सभी पुलिस कर्मियों को उचित दिशा निर्देश दिए और कोतवाली लाल कुआं में अच्छी व्यवस्थाएं होने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार व समस्त कोतवाली लाल कुआं के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के द्वारा इनाम की घोषणा की गई

वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने लालकुआं व आसपास के क्षेत्रों से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सभी पुलिस कर्मियों को सख्त से सख्त कार्यवाही करने और लाल कुआं एवं आसपास के क्षेत्रों में नशा बेचने वाले एवं नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही के लिए निर्देशित किया

इसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के अलावा अनेक पुलिसकर्मी शामिल रहे

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.