(बड़ी खबर) जनता कैबिनेट पार्टी की मुखिया भावना पाण्डे ने चुनाव परिणाम आने से पहले कही ये बड़ी बात, देखें आखिर क्या है पूरा मामला

लालकुआं। जनता कैबिनेट पार्टी की मुखिया भावना पांडे लालकुआं पहुंची इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी विभाग के कर्मचारियों को उनके मत का प्रयोग करने से वंचित करने का काम कर रही है जैसे पुलिस विभाग एवं होमगार्ड विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के पोस्टल बैलट उन तक नहीं पहुंचाए गए हैं जो एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं उन्होंने निर्वाचन आयोग से सभी को बैलट पेपर उपलब्ध कराने की मांग की इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों का रुझान भी कांग्रेस के पक्ष में जाता दिखाई देने की वजह से भाजपा की सरकार बैलेट पेपर कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए अड़ंगा लगा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए फिर भी सरकार कांग्रेस पार्टी की ही बनेगी और हरीश रावत मुख्यमंत्री बनेंगे इधर विकास कार्यों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जनता का रुझान कांग्रेस के पक्ष में इसलिए है क्योंकि विकास कार्यों को प्राथमिकता से करने का काम कांग्रेस पार्टी ही करती है चाहे आईएसबीटी का मुद्दा हो या फिर बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का मामला इन सभी मामलों पर कांग्रेस पार्टी ने ही काम किया है जबकि डबल इंजन की सरकार सिर्फ जुमलेबाजी सरकार रही है एक बार फिर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और विकास कार्यों को तेज गति से प्राथमिकता के साथ पूरा करने का काम किया जाएगा।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.