सीइओ ने दी विद्यार्थियों को पेपर इंडस्ट्री की जानकारी। एफआरआई देहरादून के विद्यार्थियों ने सेंचुरी पेपर मिल में किया शैक्षिक भ्रमण

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ।

सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं में देहरादून से एफआरआई के विद्यार्थियों ने सेंचुरी पेपर मिल का भ्रमण किया और सेंचुरी के सीईओ ने उन्हें पेपर इंडस्ट्री के संबंध में विशेष सत्र के दौरान जानकारियां दी।

वन अनुसंधान सस्था देहरादून के 30 विद्यार्थियों सेंचुरी पेपर मिल मैं पेपर इंडस्ट्री की जानकारी के लिए शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे उन्होंने एशिया की सबसे बड़ी पेपर कंपनी में विभिन्न सत्रों में विभागों में भ्रमण कर जानकारियां ली, साथ ही भ्रमण के अंत में आयोजित 1 घंटे के एक विशेष सत्र के दौरान कंपनी के सीईओ विजय कॉल ने विद्यार्थियों को पेपर इंडस्ट्री के बारे में विशेष जानकारियां दी, इस दौरान मुख्य रूप से सेंचुरी पेपर मिल के एचआर हेड डॉ ए पी पांडे व सेंचुरी के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad