चुनाव अपडेट: डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने घर घर जाकर मांगे वोट। कहा भरपूर मिल रहा है का सभी का प्यार

लालकुआं: विधानसभा सीट पर डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हर प्रत्याशी चुनावी हवा को अपनी ओर करने के लिए वोटर्स के बीच जा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने रविवार को बरेली रोड स्थित पुरानी आईटीआई के पास कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि वह अपने प्रत्येक मतदाताओं को जानते हैं और इसीलिए उन्हें प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 दशकों से लालकुआं की सेवा की है और इसीलिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
वह कोई पैराशूट प्रत्याशी नहीं है जो केवल चुनाव लड़ने के लिए लालकुआं पहुंचे हैं। इस बार चुनाव जीतने के बाद जब अगली बार मैदान पर उतरेंगे, उससे पहले जनता की राय जरूर लेंगे कि क्या उन्होंने काम किया है। साल 2027 में अगर जनता उनके काम से संतुष्ट नहीं होगी तो भारतीय जनता पार्टी से टिकट ही नहीं मांगेंगे।
बता दें कि डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने 14 जनवरी को भाजपा ज्वाइन की थी। इसके दो हफ्ते के भीतर उन्हें टिकट मिल गया। वह जिला पंचायत का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत चुके हैं। इस लिए भाजपा ने अपने सीटिंग विधायक को बैठाकर उन्हें टिकट दिया है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.