लालकुआं पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे कोतवाली और पुलिसकर्मियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की करी अपील

अजय अनेजा/ संजय जोशी
लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार की दोपहर को अचानक लालकुआं कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होने पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर वोट मांगे। साथ ही पोस्टल वैलेट के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने की अपील की।
जिसके बाद वह बिंदुखत्ता के श्रीलंका टापू में पहुंचे और वहा के लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही सरकार बनते ही सभी समस्याओं के समाधान का वादा किया।
इधर पूर्व मुख्यमंत्री व लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हरीश रावत ने ऑडियों जारी कर पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे की समस्या के समाधान का वादा किया है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जो एक ऑडियों जारी किया है। जिसमें उन्होने कहा है कि राज्य सरकार के एक गलत निर्णय ने राज्य के पुलिस कर्मियों को गहाराई तक चोट पहुंचाई है। उनकी भावनाओं को आहत किया है। जो ग्रेड पे उनको दी गई थी उनको डाउन ग्रेड करना उनकी कर्तब्यनिष्ठा का उपहास उडाया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही प्राथमिकता के आधार पर पुलिस कर्मियों से किया गया ग्रेड पे का वादा पूरा किया जाएगा। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालकुआं कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होने पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर वोट मांगे। साथ ही पोस्टल वैलेट के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने की अपील की।
जिसके बाद वह बिंदुखत्ता के श्रीलंका टापू में पहुंचे और वहा के लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही सरकार बनते ही सभी समस्याओं के समाधान का वादा किया। इस दौरान उन्होने कांग्रेस के बिंदुखत्ता ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कालोनी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धरम सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार जताया।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.