एक किलोमीटर का सफर बना मुश्किलों भरा सफर
नैनीताल: सप्ताह के अंत में नैनीताल क्षेत्र मैं बर्फ का आनंद लेने के लिए देश भर से आए अत्यधिक पर्यटकों की वजह से नैनीताल में बहुत ही जाम रहा। पूरे रास्ते भर गाड़ियां रेंग रेंग कर चलती रही। शहर में पुलिस यातायात सुधारने के कितने ही दावे कर ले लेकिन वास्तविकता में यह हकीकत काफी उलट है। रविवार को यही हाल नैनीताल पंगूट किलबरी सहित सभी रास्तों में रहा। कुछ ही घंटों का सफर तय करने में कई घंटे लग गए। जाम की वजह से जहां एक और देश भर से आए पर्यटकों को परेशानी हुई वही क्षेत्रीय जनता भी जाम की वजह से काफी परेशान हुई।
बीते दिनों नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण यहां पर काफी मात्रा में पर्यटक आ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भी बर्फ देखने के लिए पर्यटकों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। पर्यटक बर्फ देखने के लिए हिमालय दर्शन और किलबरी मार्ग की ओर जा रहे हैं। वहां पर मार्ग काफी संकरा होने के कारण जाम लग रहा है। इस कारण कुछ ही घंटों का सफर लगभग 4 से 5 घंटे में तय हो रहा है। वीकेंड में शाम तक यही स्थिति रही लेकिन पर्यटकों ने पहाड़ की वादियों का जमकर लुफ्त उठाया।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.