लाल कुआं विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट हुए भाजपा में शामिल
अजय अनेजा

जिला पंचायत सदस्य एवं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय दावेदारी कर रहे डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बीच भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विदित रहे कि गत पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत कर जिला पंचायत का चुनाव लड़ कर भारी बहुमत से जीतने वाले डॉ मोहन बिष्ट को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। चुनाव जीतने के तुरंत बाद डॉ मोहन बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से विधायक की दावेदारी करते हुए तैयारी शुरू कर दी थी, इस बीच गत दिनों हल्द्वानी में चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा जब लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से दावेदारों के नाम पूछे गए तो सूत्रों से पता चला है कि अधिकांश कार्यकर्ताओं ने डॉ मोहन बिष्ट का नाम सुझाया था। जिसके बाद भाजपा हाईकमान सक्रिय हुआ और अंततः आज डॉ मोहन बिष्ट की भाजपा में घर वापसी हो गई। उनके भाजपा में वापसी के बाद उनके लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट को लेकर भी चर्चा होने लगी है। कि संभवतः इस बार डॉ मोहन बिष्ट की झोली में भाजपा लालकुआं विधानसभा का टिकट डाल सकती है

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.