हर सुख दुख में जनता के साथ खड़ा रहूंगा: बोले भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट
लालकुआं: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मतदान को अब 5 दिन का समय शेष है लिहाजा राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रचार को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है वीआईपी सीट लाल कुआं में भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने वन गुर्जर खत्तों में जनसंपर्क कर अपने लिए वोट की अपील की।
गुरुवार की सुबह लालकुआं काररोड और गौलागेट में डंपर वाहन स्वामियों से जन संपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने रेखाल खत्ता, हुरईखत्ता, बौड़खत्ता सहित कई खत्तों में जनसंपर्क करते हुए अपने लिए वोट की अपील की। इस दौरान जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने कहा कि वह वन गुर्जर खतों के हक हकुकू के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए उनके लिए संघर्ष करेंगे। साथ ही बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए पूरा प्रयत्न करेंगे मोहन बिष्ट ने कहा कि वह जनता के सुख दुख के साथी हैं क्योंकि पिछले 15 सालों से वह लगातार जनता के बीच उनकी समस्याओं को उठाते हुए आ रहे हैं। उन्होंने जनता से उन्हें विधानसभा भेजने के लिए उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.