यहां पूर्व चेयरमैन के गन्ने के खेत में लगी आग: ढाई बीघा फसल जलकर राख
लालकुआं: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश पंत के हल्दुचौड़ स्थित फार्म हाउस में खड़ी गन्ने की फसल में अचानक आग लगने से पूरी फसल जलकर राख हो गई।

बता दें कि हल्दुचौर स्थित ग्राम पर्मा में पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत का फार्म हाउस है जहां पर गन्ने की फसल खड़ी है, रविवार की दोपहर को लोगों को खेत में आग की लपटें दिखाई दी जिस पर तुरंत लोगों ने फायर ब्रिगेड व पूर्व चेयरमैन को इसकी सूचना दी लेकिन जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती लगभग ढाई बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इस बीच पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल रहा। आसपास के गांव की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। आग इतनी विकराल थी कि किसी की भी हिम्मत नजदीक जाकर आज को बुझाने की नहीं हो पाई। यह भी साफ नहीं हो पाया कि खेत में खड़ी फसल पर किसी ने जानबूझकर आग लगाई या किसी मानवीय भूल से आग लगी।
शाम को लाल कुआं तहसील के पटवारी मनोज रावत ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर मौके का जायजा लिया।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.