4 दिनों के लिए शीतलहर की चपेट में रहेगा उत्तराखंड, तराई में रहेगी कोहरे की चादर।। येलो अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ठंड बढ़ने के साथ ही पर्वतीय इलाकों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
इसके साथ ही प्रदेश में शीतलहर की वजह से ठंड में इजाफा हो गया है और कहीं-कहीं पाला पड़ने का भी अंदेशा जताया गया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह चल रही शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी. ठंड बढ़ने से सुबह सैर पर निकलने वाले घरों से नहीं निकल रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान साफ रहेगा. इसके साथ ही कुछ स्थानों में गरज के साथ बादल विकसित होने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा. वहीं आज मसूरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा.

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.