कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनसंपर्क कर जनता से मांगा आशीर्वाद

अजय अनेजा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत फिर से लालकुआं विधानसभा में अपने इलेक्शन कैंपेन में जुट गए हैं। लालकुआं पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, साथ ही हरीश रावत ने कहा कि इस बार लोकतांत्रिक महाभारत में हरीश रावत भाजपा के चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह नहीं बल्कि अर्जुन की तरह लड़ेंगे और पांडवों की विजय होगी ।हरदा ने कहा कि लोकतांत्रिक महाभारत में कुछ दिन का युद्ध हो चुका है। कौरव पक्ष मेरे ही कुछ अपनों की ज़िद के कारण और समझ के दूषितपन के कारण कौरव पक्ष प्रारंभिक चरण में मेरे चारों ओर घेरा बनाता दिख रहा है।
मगर एक बात याद रखिये इस समय, भाजपा के चक्रव्यू में अभिमन्यु नहीं हैं, अर्जुन है और यहां #लालकुआं में अर्जुन के साथ कृष्ण भी हैं, युधिष्ठिर भी हैं, भीमसेन भी हैं, नकुल-सहदेव भी हैं और रथी-महारथी भी हैं तो माँ कुंती के रूप में मेरी माताओं-बहनों का आशीर्वाद भी है, मैं हर मोर्चे पर पहुंचने का प्रयास करूंगा, प्रकृति के बाधाओं के बावजूद भी चाहे मुझे सड़क मार्ग से रात-रात जाकर के ठंड से सिकुड़ते लोगों से गुहार लगानी पड़े, मैं गुहार लगाऊंगा क्योंकि #उत्तराखंड और उत्तराखंडियत के लिए, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए पांडवों की जीत आवश्यक है। देव भूमिया, ग्वेल देवता हमें आशीर्वाद दें।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.