‘हरि’ को मनाने में कामयाब रहे हरदा
विधानसभा चुनाव लाल कुआं: कहते हैं कि अंत भला तो सब भला। जाना था कहां पहुंच गए कहां, विगत दिनों विधानसभा लाल कुआं में कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रहा बगावत का दौर आखिर कांग्रेस के धुरंधर खिलाड़ी हरीश रावत संभालने में कामयाब रहे। उन्होंने जहां कांग्रेस के जन नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को अपने मायावी जाल में बांध लिया वहीं पीसीसी सदस्य रहे हरेंद्र बोरा को भी वश में कर लिया। मतलब एक सधे खिलाड़ी के रूप में उन्होंने पिच पर छक्का मार दिया, क्योंकि विगत दिनों हरीश चंद्र दुर्गापाल ‘हरि’ व हरेंद्र बोरा समर्थकों ने चुनाव में पार्टी के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया था।
कांग्रेस पार्टी ने जहां एक ओर दिग्गज नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल हरेंद्र बोरा व बीना जोशी का टिकट काटकर संध्या डालाकोटी को टिकट दिया था उससे सभी के समर्थक काफी निराश थे। ऐसे में हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा में प्रत्याशी के रूप में आकर सभी प्रत्याशियों का आक्रोश में लगभग खत्म कर दिया है
बीती रात पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पर आकर उन्होंने लाल कुआं विधानसभा से अपने चुनावी प्रचार का आगाज भी कर दिया है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.