शहीद मोहन नाथ के परिवार से भी मिला आशीर्वाद हरीश रावत को

अजय अनेजा/संजय जोशी
लालकुआँ :- लांस नायक शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दिया समर्थन ।लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र बिन्दुखत्ता निवासी अशोक चक्र विजेता लांस नायक शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया ।हरीश रावत ने उन्हें आश्वस्त किया की वह हर परिस्थिति में शहीद परिवारों के साथ खड़े हैं और शहीदों के सपनों को साकार करेंगे ।भावना गोस्वामी ने हरीश रावत को बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने उनके पति के नाम पर मिनी स्टेडियम बनाने और स्कूल का नाम दिए जाने सहित कई अन्य वादे किए गए थे लेकिन अभी तक वादे पूरे नही हुए। इस पर रावत ने उन्हें आश्वस्त किया कि शहीद गोस्वामी के नाम पर जो भी घोषणाएं पूर्व में हो चुकी हैं कांग्रेस की सरकार आने पर अमल किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा और अनेक कांग्रेसी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.