यहां भाड़े को लेकर खनन व्यवसाईयों ने कार्य ठप कर किया जबरदस्त प्रदर्शन
अजय अनेजा/संजय जोशी

गोरा पड़ाव
स्टोन क्रेशर संचालकों पर भाड़ा कम करने का आरोप लगाते हुए गोरापड़ाव गौला निकासी गेट के खनन व्यवसायियों ने आज रविवार को गोला नदी से निकासी कार्य ठप करके जबरदस्त प्रदर्शन किया तथा लाल कुआं स्टोन क्रेशर की बिक्री भी रोक दी।स्टोन क्रेशर संचालकों द्वारा पूर्व में खनन व्यवसायियों के साथ हुए समझौते के अंतर्गत 30 रुपए से भाड़ा 26 रुपए करने का आरोप लगाते हुए रविवार को गोरापड़ाव गौला निकासी गेट के सैकड़ों खनन व्यवसायियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही लालकुआं स्टोन क्रेशर परिसर में जाकर क्रेशर की बिक्री रोक दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अभिलंब स्टोन क्रेशर व्यवसायी घटाए गए भाड़े को पूर्ववत करें। गोरापड़ाव गेट के 1138 वाहन स्वामियों ने रविवार को काम बंद हड़ताल शुरू कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान निशा भट्ट, दरबान सिंह मेहरा, हरीश भट्ट, तारा सिंह बिष्ट, गणेश दत्त भट्ट, नरेश बिष्ट, गोविंद बल्लभ भट्ट, गंगा सिंह नेगी, भगवान सिंह बिष्ट, शेखर राठोर, गणेश जोशी, मोहन नागिला, लीलाधर भट्ट, पृथ्वीपाल पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में खनन व्यवसाई शामिल थे। इस दौरान गोरापड़ाव के वरिष्ठ खनन व्यवसाई गणेश दत्त भट्ट ने सभी खनन व्यवसायियों के लिए मार्मिक अपील जारी की है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली: हल्द्वानी में कल भव्य अधिवेशन
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 02 शातिर चोर गिरफ्तार, लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध
“द ऑक्सीजन काउंटडाउन” का भव्य विमोचन, युवा लेखक मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने समाज सेवा हेतु समर्पित की पुस्तक आय का हिस्सा
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने मक्खन, घी और पनीर समेत कई उत्पादों के दाम घटाकर दी राहत
पटवारी का नाम आने पर मचा बवाल, आत्महत्या मामले में हंगामा,ग्रामीणों ने शव के साथ किया कोतवाली घेराव, मुकदमा दर्ज होने और पूछताछ की वीडियो कॉल दिखाने के बाद माने.